उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: दलित, मुस्लिम समुदाय के साथ ही सवर्ण और पिछडे वर्ग ने भी दिया बीएसपी को समर्थन: मायावती | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: दलित, मुस्लिम समुदाय के साथ ही सवर्ण और पिछडे वर्ग ने भी दिया बीएसपी को समर्थन: मायावती | New India Timesयूपी निकाय चुनावों में जहां महापौर चुनाव में14 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है, वहीं बीएसपी के खाते में दो सीटें आई हैं। मायावती यूपी निकाय चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन से खुश हैं। जीत से गदगद मायावती ने कहा कि हम समाज के दलित और मुस्लिम तबके को साथ लाना चाहते थे तभी इस चुनाव में हमने पार्टी सिंबल के साथ लडने का फैसला किया। मायावती ने कहा कि दलित समुदाय के साथ ही सवर्ण और पिछडे वर्ग ने भी बीएसपी का समर्थन किया है। 

मायावती ने कहा कि मुस्लिम तबका भी बीएसपी के साथ है और यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। 

मायावती ने बीजेपी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी की ओर से चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिशों के बावजूद बीएसपी दूसरे स्थान पर रही। मायावती ने एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाए कि 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ईवीएस से छेडछाड की थी। साथ ही मायावती ने कहा कि अगर बीजेपी इस बार भी ईवीएम से छेडछाड ना करती तो हमारे और भी मेयर बनते। मायावती ने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी ईवीएम के बजाये बैलेट पेपर से चुनाव कराती तो हाल में सत्ता हासिल नहीं कर सकती। मायावती ने कहा कि वह आने वाले दिनों में देशभर में रैलियां करने जा रही हैं। साथ ही मायावती ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने के लिए वह सर्व समाज के साथ आने के लिए भी तैयार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article