मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

23 नवंबर 2024 को “ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सीएमई (कंटिन्युअस मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन NACL होटल में रात्रि 8:00 बजे से किया गया। इस सीएमई में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई।
“हाइपरटेंशन और इसके प्रभाव” पर डॉ. गगन शर्मा (सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। “न्यूरोसर्जिकल आपात स्थितियां और प्राथमिक स्तर पर प्रबंधन” पर डॉ. प्रवीण बोर्डे (कंसल्टेंट न्यूरो और स्पाइन सर्जन) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। “वैस्कुलर और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी का परिचय” विषय पर डॉ. मंगेश टी. तरटे (कंसल्टेंट इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवास्कुलर सर्जन) ने जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के लगभग 30 डॉक्टरों ने भाग लिया और विषयों में अपनी गहरी रुचि दिखाई। ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह सीएमई चिकित्सा पेशेवरों के लिए ज्ञानवर्धन और उन्नत तकनीकों से अवगत होने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

