भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के संबंध में बैठक आयोजित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के संबंध में बैठक आयोजित | New India Times

एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत रूट में आने वाले अतिक्रमण हटाने, भूमि आवंटन, मुआवजा राशि वितरण आदि को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में मेट्रो के अधिकारियों ने जिंसी चौराहा, ईरानी डेरा, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास अतिक्रमण हटाने की योजना पर चर्चा की।

बैठक में सिंधी कॉलोनी के पास भूमि आवंटन और प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा राशि वितरण के कार्यों पर सहमति बनी। साथ ही, बैरागढ़ चिकलोद क्षेत्र में ब्लू लाइन मेट्रो के लिए सर्वेक्षण कार्य आगामी सोमवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए एडीएम ने संबंधित अधिकारियों एसडीएम बैरागढ़ श्री आदित्य जैन और एसडीएम शहर श्री दीपक पांडे को कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article