प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के 6वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के 6वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के 6वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल के 9 मसाला रेस्टोरेंट में पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिस में जिला न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस डीसीपी पंकज श्रीवास्तव, तरुण भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के 6वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और पत्रकार का चोली-दामन का साथ है और दोनों का आपसी तालमेल बहुत ज़रूरी है तभी समाज में होने वाले हर तरह के भ्र्ष्टाचार, काला बाज़ारी एवं अपराध रुकेंगे। अतिरिक पुलिस डीसीपी पंकज श्रीवास्तव ने आगे कहा की पत्रकार कई मर्तबा ऐसे अपराधों को उजागर करता है जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं होती है और समाज में होने वाले अपराध को उजागर करने की वजह से अपराधी किस्म के लोग पत्रकारों की जान के दुश्मन बन जाते हैं ऐसे में पुलिस का ये दायित्व बनता है की पुलिस पत्रकारों को प्रोटेक्शन दे।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के 6वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

उन्होंने ने कहा पत्रकारिता में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं जिसका पत्रकारिता से कोई वास्ता नहीं है वो सिर्फ अपने फायदे के लिए पत्रकारिता की आड़ में अपने काले धंधे चला रहे हैं और अपराधों में लिप्त हैं। हमें ऐसे लोगों को पत्रकारिता से बाहर करना होगा।

वहीं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सैयद खालिद कैस ने अपने संबोधन में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका एवं सरंक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमारी लगातार कोशिश है कि हम सरकार से पत्रकार एक्ट लागू करवाएं। क्योंकि कोई पत्रकार भ्रष्टाचार उजागर करता है तो उसके खिलाफ तुरंत झूठे प्रकरण दर्ज कर दिए जाते हैं जिस की वजह से पत्रकार विचलित हो जाता है और चाहकर भी समाज में फैले भ्रष्टाचार को उजागर नहीं कर पाता है जो घोर न्य निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सम्पूर्ण भारत में होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने एक गाइड लाइन तय की थी परन्तु केन्द्र शासित प्रदेश सहित सरकार पत्रकारों की सुरक्षा में असफल साबित हुई है। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों को सम्मान स्वरूप शील्ड एवं सर्टिफिकेट दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खालिद कैस, राष्ट्रीय सचिव महफूज़ खान, मलिक न्यूज़ के शहाब मलिक, NIT के अबरार अहमद खान, ब्लेसिंग न्यूज़ के आसिफ खान (गुडलक) सारांश न्यूज़ के आसिफ खान, मुख्तार खान, सै. रिजवान अली, सै. अखलाक अली, हाजी मुईन खान, हफ़ीज़ खान, दीपिका वैष्णव, आरती ठाकुर, सलमान खान, मुईन अख्तर, सलमान गनी, तनवीर खान, शमा तनवीर, ज़हीर शेख़, और जनसम्पर्क ख़बर के शेख़ नसीम के साथ मीडियाकर्मी साथी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article