मुख्यमंत्री निकाह और विवाह सम्मेलन का कैलेंडर जनप्रतिनिधियों को नहीं दे रहा है सामाजिक न्याय विभाग, इंतजार में हैं लोग | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री निकाह और विवाह सम्मेलन का कैलेंडर जनप्रतिनिधियों को नहीं दे रहा है सामाजिक न्याय विभाग, इंतजार में हैं लोग | New India Times

मुख्यमंत्री निकाह और विवाह सम्मेलन का कैलेंडर जनप्रतिनिधियों को सामाजिक न्याय विभाग नहीं दे रहा है। छिंदवाड़ा में लंबे समय से अभी तक मुख्यमंत्री निकाह और विवाह सम्मेलन नहीं कराया गया, हजारों कन्या विवाह के लिए और निकाह के लिए इंतजार में हैं लेकिन मध्य प्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय विभाग पूरी तरह खामोश है और जनप्रतिनिधि लगातार यह मांग कर रहे हैं कि आखिर कब कैलेंडर जारी होगा जो साल भर में लगभग 5 से 6 निकाह और 5 ,6 विवाह के सम्मेलन कराए जाते हैं लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई चर्चा भी नहीं हो रही है। गांव का गरीब किसान मजदूर बेरोजगारों के बच्चियों का निकाह और विवाह के इंतजार में मां-बाप कर्जदार तक हो रहे हैं लेकिन सम्मेलन नहीं कराया गया केवल भोपाल राजधानी में कुछ सम्मेलन की गूंज सुनाई देती हैं। लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि पांढुर्णा मध्य प्रदेश का 56 वां जिला तो बन गया लेकिन सुविधाओं से वंचित लगातार हो रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या जनप्रतिनिधि कोई आंदोलन करेंगे तब उनकी नींद खुलेगी या ऐसा ही चलता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article