अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

स्वामी विवेकानंद लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल लाजपत नगर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष आयोजन किए गए। इस दिन का आरंभ बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से किया गया। बच्चों ने देश के महान नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया, जिनकी जयंती पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन और उनके बच्चों के प्रति प्रेम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें चित्रकला, नृत्य, गायन और खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
