पुलिस थाना तिरला को चोरी के प्रकरण में 24 घंटे में मिली सफलता | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पुलिस थाना तिरला को चोरी के प्रकरण में 24 घंटे में मिली सफलता | New India Times

श्री मनोज कुमार सिंह महोदय पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. श्री इन्द्रजीत बाकलवार व सी.एस.पी श्री रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिरला श्री मगनसिंह कटारा के नेतृत्व में टीम तैयार कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.11.2024 को रेखा पति अजय उर्फ राजु शुक्ला उम्र 35 वर्ष निवासी श्रीराम चौपाटी तिरला ने रिपोर्ट किया कि श्रीराम चौपाटी पर मेरा मकान होकर वर्तमान में मकान में टाईल्स आदि का काम चल रहा है। मकान का काम ठेकेदार राहुल पिता गेंदालाल कश्यप निवासी प्रेमनगर तिरला का कर रहा है।

आज दिनांक 10/11/2024 को मैंने करीबन 03.45 बजे मेरे घर की कोठी को देखा था तो खुली पड़ी थी तथा कोठी में रखा सामान बिखरा हुआ था मैंने कोठी में रखे जेवरात चेक किये तो कोठी में रखे सोने की अंगुठी, सोने के टॉप्स एक जोड़, सोने के मंगलसुत्र के मोती, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी की अंगुठी, चांदी की कटौरी, चांदी का कमरबंद व नगदी रूपये नहीं थे जो कोई उक्त जेवरात व नगदी अज्ञात बदमाश मेरे खुले मकान से चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना तिरला पर अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 305 (ए) भारतीय न्याया संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना संदेही राहुल पिता गेंदालाल कश्यप (चमार) उम्र 32 निवासी धारसीखेडा थाना बदनावर जिला धार हाल प्रेमनगर तिरला से शक्ति व हिकमत अमली से पुछताछ करते आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर चोरी किया तथा आरोपी के कब्जे से सोने की अंगुठी, सोने के टॉप्स एक जोड़, सोने के मंगलसुत्र के मोती, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी की अंगुठी, चांदी की कटौरी, चांदी का कमरबंध व नगदी कुल 150000 रूपये का मश्रुका करटारा उनि. राजेन्द्रसिंग सिंगौड उनि. फुलकुवर सिसौदिया, आर. मुलसिह कनेश, आर. 896 हेमन्त मआर. ललिता सोलंकी का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article