आचार संहिता का उलंघन: जलगांव परिवहन कार्यालय में भाजपा का हो रहा है खुला प्रचार | New India Times

विशेष प्रतिनिधि, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आचार संहिता का उलंघन: जलगांव परिवहन कार्यालय में भाजपा का हो रहा है खुला प्रचार | New India Times

जलगांव परिवहन कार्यालय की लापरवाही से नागरिकों के बैठने के लिए लगाई गई बेंच पर वर्तमान विधायक भोले का नाम और भाजपा का चिन्ह लगा हुआ है, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। निर्वाचन अधिकारी को दोषी अधिकारी दीपक पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। परिवहन विभाग की लापरवाही और आचार संहिता के उल्लंघन का यह गंभीर मामला है।

सोमवार को जलगांव शहर विधानसभा क्षेत्र में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया अब मैदान में 29, उम्मीदवार हैं।मतदान के लिए दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी, जिनमें से एक में 17 उम्मीदवारों के नाम होंगे। उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

ऐसे में भाजपा के सुरेश भोले उर्फ राजू मामा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं।
आचार संहिता की घोषणा के बाद से जलगांव परिवहन कार्यालय के मैदान में लगी बेंच पर खुलेआम भाजपा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसके प्रति परिवहन अधिकारी दीपक पाटिल ने आंख बंद कर रखी है। जिसके चलते आम जनता में परिवहन विभाग की लापरवाही बरतने के कारण रोष व्याप्त है।कार्रवाई की मांग की है।उक्त प्रचार सामग्री को तत्काल हटाया जाय तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत कार्रवाई की जाये ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.