अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया गांव में बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रफीक खान ने डुमरियागंज संसद जगदंबिका पाल से औपचारिक मुलाक़ात कर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना और दीपावली की बधाई दी इसके साथ दोनों लोगों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की माननीय संसद ने सराहना की एवं सिद्धार्थनगर जिले को विकास को शिखर पर ले जाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भी सिद्धार्थनगर जिले में विकास कार्य किए गए हैं। जैसे सामूहिक विवाह एवं कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल एवं अन्य सामाजिक कार्य समय समय पर कराए जाते रहे हैं। आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य अपने गृह जनपद में सोसाइटी के चेयरमैन द्वारा कराने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

