मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निमाड़ और बुरहानपुर ज़िले की राजनीति में स्व ठाकुर नवल सिंह खानदान के लोगों की सदैव अग्रणी राजनीतिक भूमिका रही है। एक इस जमाने में नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर सांसद और विधायक इसी घराने से ही हुआ करते थे। ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने के उपरांत भी हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे और बुरहानपुर की जनता ने हमारे लाडले नेता ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को निर्दलीय विधायक के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा था। परिवर्तन की लहर में जनता ने उन्हें वह लाड़ प्यार नहीं दिया, जिसकी वजह से वे विधानसभा पहुंच नहीं पाए, इस दरमियान राजनीति में शेरा भैया की पकड़ और मजबूत हुई है।
जहां जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर में शेरा भैया का दबदबा है, वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया को एक बार फिर बड़ी जवाबदारी दी है। उन्हें संगठन ने प्रदेश महासचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया सोमवार को ट्रेन से बुरहानपुर पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। तो वही उनके निवास पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस पार्षद दल पहुंचा और उनका पुष्पमाला पहना कर बधाई दी।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने जानकारी देते हुए बताया जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, उमंग सिंगार, संजय दत्त और वरिष्ठ नेताओं ने जो मुझ पर भरोसा जताया है। उस पर मैं खरा उतारूंगा और हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहूंगा।
गौरतलब हैं की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी भी विधायक रहते हुए ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया को ही दी गई थी, और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाया था जिसकी वजह से शेरा भैया राहुल गांधी की गुड लिस्ट में आ गए थे। उनके नेतृत्व में पूरी भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से ही मध्य प्रदेश में प्रवेश की थी।
चुनाव में पराजय मिलने के बावजूद भी वे और उनके भतीजे यूथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर, आदित्य वीर सिंह ठाकुर, देवेश्वर सिंह ठाकुर भी क्षेत्र में कांग्रेस के लिए लगातार काम करते रहते हैं। इसलिए आज कांग्रेस संगठन ने उन्हें कांग्रेस महासचिव पद का नया दायित्व दिया है। उम्मीद की जा रही है क्या शेरा भैया के ज़मीनी प्रयासों से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी को ताकत मिलेगी।

