रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के भगोर नवापाड़ा भंडारिया में संत जुड़ का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झाबुआ जिले के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए संत जुड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें निराश लोगों के लिए आशा का संत माना जाता है।
झाबुआ के धर्मप्रान्त श्रद्धेय बिशप पीटर खराड़ी ने पवित्र मिस्सा की अध्यक्षता की। फादर माइकल मकवाना ने भगवान के वचन को साझा करते हुए हमारे विश्वास के महत्व और यह कैसे हमें एक पवित्र जीवन जीने में मदद करता है, इस पर प्रकाश डाला। भंडारिया के पल्ली पुरोहित फादर जामुसिंह कटारा ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

