क्या सातवीं बार हो पाएगा बेड़ा पार, गांव-गांव घूम रहे हैं गिरीश महाजन, सार्वजनिक नहीं की जा सकी महाराष्ट्र में प्रचार दौरे की समय सारणी | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

क्या सातवीं बार हो पाएगा बेड़ा पार, गांव-गांव घूम रहे हैं गिरीश महाजन, सार्वजनिक नहीं की जा सकी महाराष्ट्र में प्रचार दौरे की समय सारणी | New India Times

केंद्रीय भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गिरीश महाजन को लगातार सातवी बार जामनेर से टिकट दिया गया है। 2019 के बाद देवेन्द्र फडणवीस दूसरी बार जामनेर मे आ कर ऐलान कर गए है कि महाजन सिर्फ नामांकन के लिए जामनेर आएंगे। 2019 के चुनाव में महाजन होम पिच पर थे आज भी वही है। मंत्री पद के प्रभाव से क्षेत्र में प्रचंड अति प्रचंड विकास करने का दावा करने वाले भाजपा के इस सबसे सीनियर नेता को अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोट जुटाने पड़ रहे हैं। भाजपा ने महाजन को उत्तर महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है नंदूरबार अहिल्यानगर से लेकर जलगांव तक के सभी 48 सीट पर उनको मेरिट मेनटेन करना है।

क्या सातवीं बार हो पाएगा बेड़ा पार, गांव-गांव घूम रहे हैं गिरीश महाजन, सार्वजनिक नहीं की जा सकी महाराष्ट्र में प्रचार दौरे की समय सारणी | New India Times

महाजन ने जामनेर में जिला परिषद गुट स्तर पर प्रचार बैठके शुरू कर दी है कल वो नेरी में थे। श्रीमती साधना महाजन भी हर गांव कस्बे में पति देव के लिए वोट मांग रही है। क्षेत्र के राजनीतिक पटल पर वंचित और सामाजिक न्याय के मानक पर तीस साल से अति पिछड़े, घुमंतू जन जाति समुदायों की ओर से महाजन की जीत को इस बार व्यक्तिगत रूप से बड़ी हि गंभीरता से लिया गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी से प्रत्येक दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को धड़ाधड़ भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। जैसे हि विधानसभा के चुनाव घोषित होते हैं वैसे भाजपा में इनकमिंग का तूफ़ान सा उठ जाता है। 2009 के चुनाव में महज़ सात हजार वोटों से जीतने वाले महाजन को बाद मे 50 हजार वोटों के बढ़त की चाहत है जो आज तक पूरी नही हो सकी है। प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक महाजन नामांकन के बाद शायद उत्तर महाराष्ट्र में प्रचार दौरे पर निकलेंगे। गिरीश महाजन के महत्वपूर्ण राज्यव्यापी दौरे को लेकर भाजपा ने कोई समय सारणी जारी नहीं करी है।

29 को नामांकन: गिरीश महाजन 29 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मौके पर भाजपा के केंद्रित स्तर के संगठन प्रमुखों समेत बड़े नेताओ के मौजूद रहने की जानकारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.