अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर रखे गमले में पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। कोहेफिजा थाना पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले का कहना है कि घटना के वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 एएल 8896 है। पुलिस फिलहाल इस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब की है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

