असीम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विदेशी महंगी शराब के कथित स्मगलर को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को दो दिन की रिमांड मिली है। अब दो दिन पुलिस पूछताछ करेगी एवं यह जानने का प्रयास करेगी कि दिल्ली से लाई गई महंगी शराब किसको परोसी जानी थी। कौन-कौन उसका नियमित कस्टमर है। सूत्रों के अनुसार पुलिस यह भी जानने का प्रयास करेगी कि शराब की स्मकलिंग कब से हो रही थी और इससे कितनी संपत्ति जुटाई गई है। पुलिस उस ठिकाने का भी पता करने तलाश रही है, जहां अवैध रूप से माल रखा जाता था। इस ठिकाने के इर्द-गिर्द के सीसीटीवी फुटेज जमा किए जा रहें है। पुलिस की एक विशेष टीम ने उसके मोबाइल को भी खंगालना शुरू कर दिया है जिसके कारण रईसजादों को अपने कांड खुल जाने का डर भी सता रहा है।

