नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कल हरियाणा की 90 सीटों के लिए वोटिंग होगा 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे हमारा आंकलन है कि कांग्रेस को 60/65 सीटें मिलेगी। नतीजों का सीधा असर 15 से 20 नवंबर के बीच होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर होगा। सूत्रों के मुताबिक 13 अक्टूबर से महाराष्ट्र में चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपा हरियाणा के साथ साथ महाराष्ट्र का चुनाव करवा लेती तो शायद बनने वाली सरकार में तोलभाव की हैसियत हासिल कर पाती। महाराष्ट्र में होने वाला चुनाव समझना है तो हरियाणा कांग्रेस के कैंपेन को नजदीक से जानना होगा। महंगाई , बेरोजगारी, भाषाई प्रादेशिक सम्मान , MSP , युवाओं का पलायन , बदहाल कानून व्यवस्था , महिला अत्याचार इत्यादि पर महाराष्ट्र और हरियाणा की चुनावी जमीन लगभग समान है।

दोनों राज्यों में मतदान को लेकर डेढ़ महीने के गैप का सबसे अधिक लाभ महाराष्ट्र मे शरद पवार की पार्टी उठा रही है। MVA मे 80/85 सीटें लड़ने जा रही NCP का स्ट्राइक रेट 65/70 तक जा सकता है। सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के परिचय के बाद कांग्रेस शिवसेना UBT के बारे में कुछ कहना ठीक होगा। भ्रष्टाचार से अपार संपत्ति अर्जित करने वाले नेताओ को पहले ED , CBI , Income Tax से डराने और फिर बचाने का वचन निभाने वाली संकट मोचक पार्टी भाजपा को छोड़ कर कई नेता टिकट की लालसा किए बिना विपक्ष में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा के कट्टर समर्थक केंद्रीय नेतृत्व के इशारे से खौफ खा रहे हैं कि कही उनकी फाइलें न खुल जाए। गोदी मीडिया के सहारे इमेज तैयार करने वाले कई ऐसे बलदेव है जो भाजपा से होने वाला आउट गोइंग रोकने में लगातार फेल साबित हो रहे हैं। भाजपा को शैडो कैबिनेट गठित कर संकट निवारण विभाग शुरू कर देना चाहिए। जलगांव जिले से महायुति के दो विधायक MVA के संपर्क में बताए जा रहे हैं और वर्तमान 11 में से तीन विधायकों के टिकट कटने जा रहे हैं। NCP (SP) के नेता एकनाथ खडसे जामनेर में काफ़ी सक्रिय हो गए हैं।
दुर्गा शक्ति रैलियों का ट्रेंड: नवरात्री के पर्व पर घटस्थापना के दिन डीजे ढोल ताशे बजाकर देवी की प्रतिमाओं का जुलूस निकाला गया। बरसों की परंपरा को सेंध लगाकर पहली बार इस प्रकार से शक्ति के आगमन पर नया ट्रेंड शुरू कराया गया। चुनाव के मुहाने डीजे पर बजने वाले दरारा, नंबर वन, बाप तो बाप होता है जैसे गानों ने युवाओं के बीच किसी संदेश को जगह देने का काम किया है। भाजपा नेता गिरीश महाजन ने सिद्धगड़ भवानी मंदिर जा कर शक्ति पूजा की।

