रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, प्रियस पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया। स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा (वर्चुअल माध्यम से) 2 अक्टूबर को कुशा भाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर, भोपाल से जुड़ें साथ ही उक्त कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सीधा प्रसारण मेघनगर नगर परिषद द्वारा कम्यूनिटी हॉल में किया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, जनपद सिईओ अंतर सिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल वर्मा, परियोजना अधिकारी प्रियंका गामर, पार्षद अनुप भण्डारी, राकेश लोढ़ा, नगर परिषद कर्मचारी लीला डामोर, सुनिल डामोर, आदी की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा का सीधा प्रसारण हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इतनी अधिक व्यस्त होने के बाद भी सुबह 10 बजें कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल से जुड़े और सीधा टेलीकास्ट किया गया। लेकिन कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिम्मेदार समय से 40 मिनट लेट पहुंचे।
नगर की अनेक विद्यालय के बच्चों को विद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान मैं प्रथम आने पर चिन्हित कर नाम लिया गया था। लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया और बच्चों के नाम ही प्रमाण पत्र में नहीं लिखा तों वार्ड नंबर 12 के पार्षद पति अनुप भंडारी ने जिम्मेदारों पर आग बबूला होकर लताड़ लगाई खेर जो भी हुआ हो।
लेकिन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद नायक ने स्वस्थ चेकअप के लिए सी,एच, ओ, संगीता डामोर एवं दीपिका जायसवाल, ने अधिकारियों सहित कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों का हेल्थ स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

