जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मो० शावर कांग्रेस ज़िला कार्यवाहक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शहर भोपाल ने झील बड़ा तालाब में पेशाब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन प्रेषित किया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी के नाम ज्ञापन प्रेषित करने के बाद उन्होंने बताया कि हमारी गंगा जमुना की तहज़ीब में बड़े तालाब का पानी इस्तेमाल किया जाता है। एक ओर मुसलमान वज़ू बनाते हैं और हिंदू भाई पूजा के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस पानी को दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी जैसी सजा का प्रावधान लाने की बात कही है। उनके साथ में जमशेद आलम प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट. नईम खान शाहवेज बिट्टू बादशाह खान आदिल कुरेशी दानिश ख़ान शहजाद ख़ान शानू खादिम अली आसिफ़ अली अंकित साहू मोहित राजू खटिक आदि लोगों ने साथ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो स्थानीय पुलिस थाना का घेराव किया जाएगा।
