विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी को भेजा जेल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी को भेजा जेल | New India Times

थाना फरधान पुलिस द्वारा, उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के वांछित आरोपी दुजईलाल पुत्र भाईलाल को ईसाई धर्म से सम्बन्धित दो बाइबल बुक व छः अदद ईसाई धर्म से सम्बन्धित पुस्तकें बरामद कर गिरफ्तार करते हुए फरधान पुलिस अपराध संख्या 276/24 की सम्बंधित धाराओं में व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 के अंतर्गत माननीय न्यायालय भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण करवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, इसके बाद धर्मांतरण कर रहे ईसाई प्रचारक व उसके सहयोगियों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को उल्टा धमकाना शुरू कर दिया‌

वही फरधान पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बहाने प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया था जिसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री संपूर्णानंद ने फरधान थाने के गेट पर धरना दे रहे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ प्रशासन को आर पार की लड़ाई की चेतावनी दी गई थी, मामले की गम्भीरता को भाँपते हुए क्षेत्राधिकारी ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट अंकित करने के निर्देश दिये थे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार,आशीष प्रजापति,विकास कुमार शामिल रहे।

By nit