जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड क्रमांक 78 जोन क्रमांक H,O,17 स्वास्थ्य के अधिकारी की लापरवाही देखने को मिल रही है। भोपाल के नरेला क्षेत्र में बसा वार्ड क्रमांक 78 जो कि जॉन 17 में है यहां गंदगी का अंबार नज़र आ रहा है। आप फोटो एवं वीडियो में देख सकते हैं। इसी तरह से रोड एवं नाली नहीं होने की वजह से भी पूरे क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसी तरह से क्षेत्र में जगह-जगह जल भरा हुआ है और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिसको लेकर के क्षेत्र में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं, मच्छरों का प्रकोप पूरे वार्ड में देखा जा सकता है। वार्ड 78 के लगभग सभी कॉलोनी में यही स्थिति है, नगर निगम के करोद क्षेत्र के जोन कार्यालय में कई मर्तबा लोगों ने शिकायतें की और कचरा गंदा पानी से अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद भी क्षेत्र में किसी तरह की कोई साफ सफाई नहीं की जा रही है।

भोपाल को नंबर वन बनाने की तैयारी लगातार सुन रहे हैं लेकिन सफाई होती नहीं है। एक ओर नगर निगम इसी को लेकर हजारों करोड़ रूपया खर्च करता है मगर जमीन पर कुछ भी यहां तो कम से कम नजर नहीं आ रहा है। इसकी जीती जागती तस्वीर आपको नरेला 151 के वार्ड के संजय नगर अमन कॉलोनी में देखने को मिल जाएगा। कभी भी उपायुक्त, आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी आकर के मौका का मोआयना कर सकते हैं, यहां स्थिति बहुत गंभीर है। सफाई कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्या वरिष्ठ अधिकारी इन कर्मचारियों को सस्पेंड करके नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे???
