यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर का परचम दिल्ली में लहराया उर्दू कर्मचारी शिक्षक संघ की जानिब से नई दिल्ली के गालिब अकादमी में शिक्षक दिवस के मौके पर हिंदुस्तान के 50 शिक्षकों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया इसमें उर्दू की तीन किताबों का इजलास विमोचन भी हुआ जिसमें राजस्थान धौलपुर जिले से प्रधानाध्यापक जावेद बेग और अध्यक्ष हज कमेटी धौलपुर हाजी अजमेरी उस्मानी का नाम शामिल है। क़ौमी उर्दू कर्मचारी शिक्षक संघ की तरफ से शिक्षक दिवस के मौके पर हिंदुस्तान के सभी प्रदेशों से नेशनल अवार्ड के लिए चुना जाता है। अध्यापक लेक्चर प्रोफेसर और शिक्षा अधिकारियों एवं समाजसेवियों को भी नेशनल अवार्ड दिया जाता है। नेशनल अवार्ड के लिए बहुत ही शानदार आयोजन किया गया। कौमी उर्दू कर्मचारी शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब चौधरी वासिल अली गुर्जर के जरिए चुनिंदा शिक्षकों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जावेद बेग और हाजी अजमेरी ने प्रदेश अध्यक्ष सीमा भाटी सैनी एवं प्रदेश सचिव साउन काटपुरी का भी शुक्रिया अदा किया। नेशनल अवार्ड पाने वाले अन्य साथी एहसान कानपुर से जफर अख्तर सहारनपुर से को भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपको बता दें इसमें तकरीर के बाद नेशनल अवार्ड से सम्मानित जावेद बेग और हाजी अजमेरी उस्मानी ने पत्रकारों से एक मुलाकात में कहा है कि इस तरह के अवार्ड से हौसला और जज़्बा बढ़ता है सिलेक्शन कमिटी बंधाई की पात्र है। नेशनल अवार्ड से सम्मानित से यह भी कहा कि उनको नेशनल उर्दू अवार्ड मिलने से विधालय परिवार ग्राम वासी और फैमिली के लोग बेहद खुश है और उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने फोन और मैसेज के जरिए उनको मुबारकबाद दी नेशनल उर्दू अवार्ड कार्यक्रम की मंच संचालन मोहतरमा फायजा जुबेर रामपुर उत्तर प्रदेश ने किया।

