शांति समिति बैठक का जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों ने बैठक का किया बहिष्कार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

देवरी में आगामी गणेश उत्सव, पयूषण, सहित विभिन्न त्यौहारों को लेकर एसडीएम सभा कक्ष में पुलिस ने शांति समिति की बैठक 11:00 बजे आयोजित की गई लेकिन 12:00 बजे तक एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी नहीं पहुंचे, जबकि नगर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी पार्षद जन प्रतिनिधि निर्धारित समय से पहुंचने के करीब 1 घंटे तक बैठक चालू होने का इंतजार करते रहे लेकिन अधिकारी समय से नहीं पहुंचने सभी नागरिक नाराज़ हो गए और बैठक का बहिष्कार कर दिया।

शांति समिति बैठक का जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों ने बैठक का किया बहिष्कार | New India Times

जब 1 घंटे बाद एसडीएम भाव्या त्रिपाठी एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं थाना प्रभारी संधीर चौधरी, सीईओ मनीषा चतुर्वेदी बैठक मैं पहुंची, इस दौरान अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई, एसडीएम भाव्या त्रिपाठी ने अपना परिचय दिया और उपस्थित लोगों का परिचय प्राप्त किया, इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू करने की बात कही, तब उपस्थित नागरिकों ने नाराज़गी व्यक्त कर दी, और बैठक का बहिष्कार कर दिया।

अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पदाधिकारी की उपेक्षा की गई है, बैठक के लिए मौजूद सभी जन प्रतिनिधि पार्षद राजनीतिक दलों के लोग एवं गणेश उत्सव समितियां के सदस्य ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और उठकर बाहर निकल कर घर चले गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article