मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 14 सितंबर 2024 की तिथि पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
जिसके सम्बन्ध में सिविल जज सी0डि0 एवं सिविल जज जू0 डि0 के मजिस्ट्रेटगण के न्यायिक अधिकारीगण के साथी एक मीटिंग का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप जायसवाल की अध्यक्षता में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूश तिवारी के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी।
उक्त मीटिंग में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 8/नोडल अधिकारी राश्ट्रीय लोक अदालत द्वारा अधिकारियों को अपने अपने न्यायालय में लम्बित वादों को अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

