सहायक आयुक्त द्वारा FLN ट्रेनिंग का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सहायक आयुक्त द्वारा FLN ट्रेनिंग का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार कक्षा तीन एवं चार में पढ़ाने वाले शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय  प्रशिक्षण धार जिले के बीआरसी कार्यालय तिरला में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 178 शिक्षकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। प्रशिक्षण प्रभारी खंड अकादमिक समन्वयक  नारायण पाटीदार ने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन सहायक आयुक्त महोदय धार ब्रजकांत शुक्ल सर द्वारा प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त  महोदय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि  एफ एल एन की पुस्तकों से अध्यापन कराने से छात्रों में अत्यधिक लाभ हुआ है। एफ एल एन कक्षाओं  में छात्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एवं सहायक शिक्षण सामग्रीयों  का उपयोग कर छात्रों में स्थाई स्मृति का निर्माण किया जाता है।

सहायक आयुक्त महोदय द्वारा शिक्षकों को विभिन्न  उदाहरण का उपयोग करते हुए हिंदी भाषा की बारीकियों को समझाया गया। बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना सहित प्रशिक्षण ले रहे समस्त शिक्षकों ने सहायक आयुक्त द्वारा दिए गए मार्गदर्शन द्वारा मनोबल बढ़ाने हेतु आभार जताया।

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सीमा मिश्रा ने बताया कि सहायक आयुक्त ने बीइओ कार्यालय में ब्लॉक के समस्त प्राचार्य बैठक ली तथा ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article