मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, थाना खुदागंज पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार। रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, सत्य प्रकाश प्रभारी थाना खुदागंज, उ0 नि0 दिनेश चंद्र. उ0 नि0 विनीत कुमार, उ0 नि0 राजेंद्र सिंह, 5. म0उ0नि0 सुश्री साक्षी, सुशील शर्मा, दिलीप, खालिद हुसैन, शिवम आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलापुर पुलिया के पास बने मंदिर के पास से रूचि सिंह, चिनौर थाना सदर बाजार, आलोक गांव आलुपुर थाना सिंधौली, सतेंद्र अमानपुर गौटिया थाना तिलहर, वरुण गदियां शाबाज नगर रोड थाना सदर बाजार को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा।
उनके बताने पर ग्राम म्युना के पास बंद पड़े पुराने भट्ठे के पास से गन्ने के खेत से 6 मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की, पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल। संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओजी, थाना खुदागंज, सर्विस लांस टीम ने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ, चार लोगों को गिरफ्तार किया है रूचित सिंह, आलोक, सत्येंद्र, वरुण, 690 रुपए, 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए है, रुचित सिंह पर कई मुकदमे दर्ज है।

