विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपेट-ईवीएम की जानकारी देगी जागरूकता वेन, सीईओ श्रीमती सलीना सिंह ने जागरूकता वेन को किया रवाना | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपेट-ईवीएम की जानकारी देगी जागरूकता वेन, सीईओ श्रीमती सलीना सिंह ने जागरूकता वेन को किया रवाना | New India Timesमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी देने के लिए जागरूकता वेन को हरी झंडी दिखाकर सीईओ कार्यालय से रवाना किया। मतदाता जागरूकता वेन एक माह तक जिलों में ईवीएम और वीवीपेट के उपयोग के अलावा वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम की जानकारी देगी। प्रदेश के सभी जिलों के लिए 37 मतदाता जागरूकता वेन ईवीएम और वीवीपेट के उपयोग का प्रचार-प्रसार करेगी। मतदाताओं को वीवीपेट पर आधरित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। श्रीमती सलीना सिंह ने आज ग्वालियर और चम्बल संभाग के जिलों के लिये पांच जागरूकता वेन को रवाना किया।

इस अवसर पर श्रीमती सलीना सिंह ने कहा कि जागरूकता वेन मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी प्रेरक जानकारी देगी। आकर्षक नारों से युक्त वेन प्रदेशवासियों को अपना वोटर आई.डी. कार्ड बनवाने की प्रक्रिया से भी अवगत करवायेगी। जिलों में कलेक्टर के मार्गदर्शन में इनका रूट निर्धारित होगा। राज्य स्तर पर वेन की मॉनीटरिंग होगी। जागरूकता वेन सभी 230 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पहुँचेगी।
इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बसंल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.