अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित धनोहरा, पेंड़ारी, भरवठिया मुस्तहकम, बुढ़ियाटायर, पेड़रियाजीत, व वीरपुर एहतमाली का निरीक्षण किया गया। उक्त गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावितों से वार्ता किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने निर्देश दिया कि सर्वे कराकर फसलों की क्षति पूर्ति का मुवाजा दिलाने एवं यहां पर लोगों को राहत सामग्री एवं लंच पैकेट का वितरण कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में ऐसी महिला जो गर्भवती है और उसकी डिलेवरी 15-20 दिनों के अन्दर होना है तो उसे पहले से ही चिन्हित कर सुरक्षित प्रसव करने हेतु सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाये जिससे उस परिवार के लोगों को कोई समस्या न होने पाये। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों में आवश्यकता अनुसार राहत सामग्री एवं लंच पैकेट का वितरण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांव में डॉक्टर की टीम भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार एवं अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

