श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव सी एम राइज विद्यालय में  किया गया आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव सी एम राइज विद्यालय में  किया गया आयोजित | New India Times

आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार जिले के सी एम राइज विद्यालय तिरला में प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा की अध्यक्षता में पूरे विद्यालय परिवार के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा ने भगवान
कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं भगवान के जन्म बाल लीला गोवर्धन पर्वत उठाना एवं श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग छात्रों को बताया शिक्षक दशरथ सोलंकी ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंग में बताया कि मथुरा नरेश कंश वध सहित अन्य भगवान कृष्ण से जुड़ी कहानियों पर प्रकाश डाला और मुकेश कुमार वर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी।

छात्रों ने भजन और नृत्य के माध्यम से सभी छात्रों का मन मोह लिया सभी छात्रों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविंद राठौर ने किया और आभार शांतिलाल भावेल ने माना। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.