कैम्पियरगंज मेहदावल रोड गढ्ढों में हुआ तब्दील, प्रति दिन हो रहे हैं हादसे | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कैम्पियरगंज मेहदावल रोड गढ्ढों में हुआ तब्दील, प्रति दिन हो रहे हैं हादसे | New India Times

नगर पंचायत कैम्पियरगंज से करमैनी मेहदावल रोड पर दर्जनों जगहों पर बड़े बड़े गढ्ढे हो गए हैं। बरसात का पानी भरा होने से यात्री गढ्ढे की गहराई से अनजान होने पर गढ्ढे में गिरकर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस सड़क से क्षेत्र के कई गांवों के स्कूली बच्चों के स्कूल जाते समय ड्रेस रोज गन्दे हो जाते हैं फिर भी छात्र-छात्राएं इस रास्ते से जाने पर विवश हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष गोरखपुर आशीष कुमार अग्रहरी ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम सभा शिवपुर, लालपुर गुलरिहा, बसंतपुर, पचमा, बरईपार, रिगौली, मिरहिरिया के क्षेत्रीय राहगीरों के अनुसार कंटाईन माता स्थान, बनभागपुर, करमैनी चौकी तक जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं। करमैनी चौकी के सामने गढ्ढों में बड़े वाहनों के पलटने का डर बना रहता है और भी टायर फट जा रहे हैं। इस रोड पर रोजाना पांच से छह बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। कृष्णा पाण्डेय, भैसला प्रधान प्रतिनिधि, अभिमन्यु सिंह भगवानपुर प्रधान, सोनू पांडेय, प्रमोद पांडेय, आदि ने बताया कि गड्डों की वजह से किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नगर पंचायत कैंम्पियरगंज से पूरब मोदीगंज रूट पर भी बारिश में सड़क खराब हो गई है। लोगों ने गिट्टी भरवाने की मांग की है। राजमार्ग के लिए कैंम्पियरगंज में नए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सर्विस लेन के बनाए बिना फ्लाईओवर बनाए जाने से लोगों को आवागमन करने में असुविधा हो रही है। जबकि पुराने फ्लाईओवर एक तरफ सर्विस रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि दूसरी ओर के लेन में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन पर आवागमन शुरू कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.