बुरहानपुर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि, प्राथमिकता से शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जाये।

उन्होंने कहा कि, कोई भी शिकायत नान अटेण्ड ना रहे। राजस्व महा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों में प्रगति लायी जाये। पेडिंग ई-केवाईसी का सत्यापन एव नक्शा तरमीम कार्य में तेज़ी लाना सुनिश्चित करें।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पौधारोपण अभियान के तहत रोपित किये गये पौधों की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने, मिलावट से मुक्ति अभियान, असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों के संबंध में प्रगति, नल जल कर वसूली सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए तेज़ी लाने हेतु निर्देशित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.