रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के सेंट अर्नाल्ड स्कूल में स्कूल प्रबंधन शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सेंट अर्नोल्ड स्कूल के नन्हे मुन्ने नोनिहालों ने भाई बहन के प्यार को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने अपने उद्बोधन में कृष्ण एवं द्रोपदी के भाई बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में विस्तार से बताते हुए राखी के महत्व पर प्रकाश डाला, पूर्व जनपद सदस्य कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रेमलता भट्ट ने अपने उद्बोधन में भाई बहन के प्यार एवं त्योहारों के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में जेम्स पॉल फादर जोन, फादर डिमेलो फादर, एंड्रयूज लोबू, सिस्टर दीपा, शिक्षक गण, पालक- गण उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन फादर एंड्रयूज द्वारा किया कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा के मंदिर के टैलेंटेड छात्र वैभवी गिरधानी, छात्र अवनी प्रजापत एवं मानसी डामोर द्वारा किया गया।

