प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कहलगांव शाखा द्वारा आयोजित एक भव्य अलौकिक रक्षाबंधन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भागलपुर केंद्र की संचालिका बीके अनीता दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि, रक्षाबंधन पवित्र बंधन है और पवित्रता सुख शांति की जननी है।  हमारे अंदर जो भी बुराइयां है जैसे कि, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार उससे स्वयं की रक्षा करके औरों की भी रक्षा करनी चाहिए।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन | New India Times

कार्यक्रम के संचालन बी के  रूपाली बहन ने अपने सुंदर बोल से सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर बीके प्रवीर भाई ने भी अपने मधुर संगीतों के द्वारा, सभी भाई- बहनों को उमंग उत्साह से भर दिया। मौक पर कहलगांव सेवा केंद्र की संचालिका बीके पूजा बहन ने सभी महानुभावों का तिलक, बैज, बुके और सुंदर बोल से स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके अनीता दीदी ने स्नेह भरी रक्षा सूत्र सबों को बांधकर, मुख मीठा कराई। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में  कहलगांव एसडीओ अशोक मंडल डीएसपी शिवानंद सिंह, समाजसेवी शुभानंद मुकेश, श्याम चौधरी सहित अन्य लोग थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article