रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उदय सामाजिक विकास संस्था बड़ी धामनी सेंटर में सिस्टर निर्मला, सिस्टर सुकांति, एडवोकेट हर्षिता अवस्थी, को ऑर्डिनेटर खालेदा सैय्यद कि उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया। कुल प्रतिभागी संख्या-115 कार्यक्रम का आरंभ सभी अतिथियों के स्वागत। खालेदा सैयद के द्वारा संस्था के परिचय एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थांदला कोर्ट से माननीय न्यायाधीश अब्दुल सईद चौधरी सर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता श्री चुन्नीलाल अमलियार सहाब थे इसमें न्याय चौपाल समूह, सेंट जोसेफ हाई स्कूल के बालक बालिका, NRLM TRI संस्था से नेहा, प्रियांशी, बड़ी धामनी सरपंच श्रीमती रीना दीपक बिलवाल, सचिव विनोद सर, एनिमेटर गब्बू वसुनिया, विद्या भूरिया, कविता बारिया सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम में न्यायाधीश के द्वारा सभी को जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क वकील योजनाओं एवम लैंगिक अपराधों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। एडवोकेट हर्षिता अवस्थी के द्वारा महिला न्याय चौपाल समूह के मजबूतीकरण, बच्चों के अधिकारों, भांजगढ़िया प्रथा न्यायालय एवं पुलिस विभाग में इस प्रथा को लेकर किस प्रकार की चुनौतियां आती हैं इस संदर्भ में चर्चा की गई अधिवक्ता द्वारा नाबालिक बच्चों को ड्राइविंग ना करने, गाड़ीयों का बीमा लाइसेंस बनाने, सभी बच्चो को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, बाल विवाह, स्वयं की सुरक्षा रखने के बारे में प्रेरित किया गया।
सुश्री नेहा के द्वारा शारीरिक एवं लैंगिक हिंसा के बारे जानकारी दी। हर्षिता अवस्थी के द्वारा महिला न्याय चौपाल समूह के मजबूतीकरण के बारे में बात की न्याय चौपाल समूह सदस्यों ने केसों में किये गये कार्य एवं परमर्श प्रक्रिया को सभी के सामने साझा किया, जिसे अतिथियों के द्वारा मार्गदर्शित किया।
परिणाम- इस कार्यक्रम में 2 केस पारिवारिक मामले निकलकर सामने आये जिन्हें परामर्श किया गया।

