हरदा नगरपालिका चुनाव की मतगणना 7 जनवरी को; शहर में अस्पताल से छिपानेहर मार्ग बंद | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​हरदा नगरपालिका चुनाव की मतगणना 7 जनवरी को; शहर में अस्पताल से छिपानेहर मार्ग बंद | New India Timesहरदा नगरपालिका चुनाव का परिणाम 07/01/2017 को घोषित किया जाएगा। नगर पालिका चुनाव की मतगणना उत्कृष्ट स्कूल में की जायेगी। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मार्ग रूट में परिवर्तन किया गया है। सात जनवरी को प्रातः 6 बजे से शाम 05 बजे तक के लिए अस्पताल तिराहा से छीपानेर तरफ जाने वाला रास्ता स्टेडियम तक वाहनों के लिये बंद रहेगा। ​​

हरदा नगरपालिका चुनाव की मतगणना 7 जनवरी को; शहर में अस्पताल से छिपानेहर मार्ग बंद | New India Timesछीपानेर की तरफ जाने वाले वाहन प्रताप टाकीज से हनुमान मंदिर बाईपास से जायेंगे। इसी प्रकार स्टेडियम तरफ से अस्पताल की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगाा। छोटे वाहन तेजा जी चौक से सब्जी मंडी की तरफ से जायेंगे। बड़े वाहन छीपानेर से हनुमान मंदिर इंदौर रोड की तरफ एवं कृषि उपज की तरफ डाइवर्ट होगा एवं दीप कार्नर से स्कूल की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। प्रतिबंधित मतगणना क्षेत्र में वही व्यक्ति प्रवेश करेंगे जिन्हें प्रवेश कार्ड दिया जायेगा। स्टेडियम के पास एवं बस स्टैंड की तरफ माल के पास पार्किंग की सुविधा रहेगी। अस्पताल तिराहा से स्टेडियम तक रास्ता नो व्हीकल्स जोन रहेगा ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.