जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; 
हरदा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस हरदा और परिवहन विभाग हरदा द्वारा संयुक्त रूप से बसों और ट्रकों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान दौरान ट्रैफिक पुलिस हरदा द्वारा 16 बस-ट्रक पर कार्यवाही करते हुए 13000/- रू एवं परिवहन विभाग व्दारा 8 वाहनों पर कारवाई करते हुए 8000- रूपये जुर्माना वसूल किया गया।
कुल 24 वाहनों पर कारवाई करते हुए 21000/- रूपये जुर्माना लगाया गया किया। चेकिंग की यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रूपसिंह, महेश शर्मा , आरक्षक मनीष पठारिया , अमर धुर्वे ,जितेन्द्र गौर, सैनिक देवेन्द्र पाण्डेय द्वारा इंदौर रोड पर की गयी ।
