बुरहानपुर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बैठक में राजस्व, नगर निगम एवं होमगार्ड-पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी सतर्क रहें। अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील स्थलों पर कड़ी सुरक्षा एवं मॉनीटरिंग की जाए। सभी घाटों एवं पुल-पुलियों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। बेरीकेटिंग सहित जवानों की तैनाती नियमित रूप से सुनिश्चित रहे। कन्ट्रोल रूम पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। बाढ़ आपदा संबंधी जानकारी एवं सूचना तत्काल दी जाए, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां

जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमामय वातावरण एवं उत्साह से मनाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारीगण अभी से तैयारियां पूर्ण कर लें। यह निर्देश आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सौंपे गए कार्य-दायित्वों का निर्वहन करें।

समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि, शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जाए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर व नेपानगर को निर्देश दिए कि, ई-केवायसी के संबंध में पटवारियों की नियमित रूप से समीक्षा करें, कार्य में प्रगति लाई जाए। बैठक में समय-सीमा पत्रक, संबल योजना, राजस्व महा अभियान सहित अन्य विषयों पर बारी-बारी से समीक्षा की गई। निर्धारित समयानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण चयनित युवाओं द्वारा संपन्न कराया जाए। प्रतिदिवस कार्य की मॉनीटरिंग भी सुनिश्चित रहें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article