वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सावन माह के द्वितीय सोमवार को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गोला जलाभिषेक को आने वाले कांवड़ियों के उपर पुष्प वर्षा की है।
भगवान चन्द्रभाल की उपासना को समर्पित सावन माह के द्वितीय सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट जिला अध्यक्ष राममोहन सोनी, तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट जिला अध्यक्ष नानक चन्द्र वर्मा एवं सभी व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भोलेनाथ को गंगाजल से जलाभिषेक के लिए आ रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर विनोद स्वर्णकार, प्रवीन गुप्ता, नरेन्द्र शुक्ला, आमिर खान सईदी,अली हुसैनग, गुल मोहम्मद इराकी, पवन गुप्ता, विनोद मिश्रा, राम किशोर मिश्रा, राकेश मिश्रा, राजीव वर्मा, अशोक कनौजिया, सतीश वर्मा, वीरेन्द्र कुमार वर्मा,मुनेंद्र पाल सिंह, राजेश रस्तोगी ,सुभाष मिश्रा, श्रीपाल वर्मा, अशोक तिवारी, मुनेश कुमार वर्मा, एम एल वर्मा,नितेश राठी, दिनेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, किशन सोनी, सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

