रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिले की औद्योगिक नगरी में इन दिनों सट्टा-जुआ व्यवसायियों के कारण यहां के सभ्य लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर का शायद ही कोई गली या मोहल्ला बचा हो जो इन सट्टा जुआ व्यवसायियों की पकड़ में ना हो इसके अतिरिक्त जुआ-सट्टा खेलने के भी कई अड्डे यहां हैं। जहां पर दिन भर में एक मोटे तौर पर अनुमान लगाया तो लगभग 20 लाख रुपए तक के दाव इधर से उधर हो जाते हैं। इन जुआघरों पर समीप गुजरात राज्य के अनेक शहरों से लोग भाग्य आजमाने आते हैं।

