जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जोगिया का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जोगिया का किया औचक निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जोगिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा आई.जी.आर.एस. रजिस्टर, लेखा पटल को देखा गया। लेखा पटल में एफटीओ रजिस्टर, मस्टर रोल पंजिका को देखा गया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा योजना द्वारा ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मनरेगा कार्यों में सत्यापन रिपोर्ट एवं सीआईबी बोर्ड नहीं लगा होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि पिछले दो माह में जो भी कार्य हुए हैं उन सभी कार्यों कराकर सत्यापन रिपोर्ट एवं सीआईबोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जोगिया का किया औचक निरीक्षण | New India Times

इसके साथ क्षेत्र पंचायतों के कार्यों का भी अवलोकन किया गया। केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त अनुदान पंजिका को देखा गया। लेखाकार लक्ष्मी शंकर द्वारा वित्तीय रजिस्टर का मिलान न करा पाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया। वित्तीय रजिस्टर न दिखाने के कारण एडीओ पंचायत ओम प्रकाश को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 15 दिवस में कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीसीमनरेगा सतीश कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया राजकुमार व अन्य संबधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article