मानक के अनुरूप संचालित हो स्कूली वाहन, कराएं स्कूली वाहनों का फिटनेस: डीएम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मानक के अनुरूप संचालित हो स्कूली वाहन, कराएं स्कूली वाहनों का फिटनेस: डीएम | New India Times

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओं का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने के निर्देश दिए। जेब्रा क्रॉसिंग का रंग जहां हल्का पड़ गया, वहा पुनः पेंट करवाएं। परिवहन विभाग ट्रांसपोर्टर के समन्वय से चालक-परिचालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर लगवाएं। ईओ को निर्देशित किया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उपयुक्त जमीन चिन्हित कर पार्किंग को व्यवस्थित करने का काम करें।

सीजन के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से चीनी मिल वाहनों में रिफ्लेक्टर, लाल कपड़ा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि स्कूली वाहन मानक के अनुरूप होने पर ही संचालित हो। बीएसए-डीआईओएस विद्यालयों से समन्वय करते हुए शत प्रतिशत वाहनों का फिटनेस सुनिश्चित कराए। बैगर फिटनेस वाले वाहनों का संचालन कदापि न हो। जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश दिया। सुझाव दिया कि लिंक मार्ग, मुख्य मार्गं को कनेक्ट करने वाले स्थानों के पास संकेतांक के साथ मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाए।

बैठक में डीएम-एसपी ने जनपद में घटित दुर्घटनाओं का विश्लेषण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (वनरेबल लोकेशन), स्कूली वाहनों के मानकों अनुरूप होने पर ही संचालन, सड़क सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत/गड्ढामुक्ति, वर्षाऋतु से पूर्व कास ड्रेनेज वर्क (पुल, पलिया, रपटा आदि) एवं तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्यवाही, विभिन्न चीनी मिलों पर वाहन प्रबन्धन की चर्चा, सकरे/जर्जर सेतुओं के संबंध में चर्चा, शहरी क्षेत्र में चौराहे/तिराहों पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण एवं रोड साइड सुधार, सड़क सुरक्षा, एवं गुड समेरिटन ‘ला, के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय (पीडब्लूडी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले में वर्ष 2024 में मात्र 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित है, जिनका स्वामित्व निर्धारण किया जा चुका है। जिस पर सुधारात्मक कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, एआरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार यादव, केके झा, सीओ सिटी रमेश चंद्र तिवारी, एआरएम रोडवेज लखीमपुर/गोला, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, शुगर मिल के प्रतिनिधि सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article