महापौर ने सफाई कर्मियों को बांटे रेनकोट | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महापौर ने सफाई कर्मियों को बांटे रेनकोट | New India Times

महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने नगर निगम के जोन-२ के सफ़ाई कर्मियों को बारिश से बचाव के साथ कार्य करने के लिए  Rain Coat तथा नालों की तलीझाड़ सफ़ाई के लिए सुरक्षा किट का वितरण रोशनी गोदाम, लाल इमली चौराहा पर किया। किट प्राप्त करने वालों में क्रमशः बबलू, रामभजन, हनीफ़, विश्वजीत, रामचन्द्र, राहुल, मेहुल, गौरी शंकर, सोनी, शकुन्तला, सोमा, ओमकार आदि रहे।

इस मौक़े पर उप नगर आयुक्त श्रीमती आ कुमारी, माननीय पार्षदगण  रुपेश वर्मा (लोधीपुर),  सिद्धार्थ शुक्ला (लालपुर), विपिन कुमार यादव (बाबूजई),  सुधीर गुप्ता (दीवान जोगराज) के अतिरिक्त क्षेत्र के सफ़ाई निरीक्षक  हरवंश दीक्षित, सुनील कुमार शाक्य व सफ़ाई नायक दिलीप, रामबाबू इत्यादि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.