मेघनगर में सफाई अपनाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में सफाई अपनाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न | New India Times

मेघनगर नगर परिषद द्वारा मध्य प्रदेश शासन के आदेश एवं दिशा निर्देश अनुसार सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेघनगर में सफाई अपनाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न | New India Times

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात अपने उद्बोधन में मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा कहां गया कि अपने घर के आसपास साफ सफाई रखे ओर आप भी स्वस्थ रहे ओर नगर को भी साफ सुथरा रखे बीमारियों से छुटकारा पाना है तो नगर में गंदगी नहीं फैलाएं अपने घर का कूड़ा कचरा नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही डालें।

मेघनगर में सफाई अपनाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न | New India Times

इस मौके पर उपस्थित सफाई मित्रों तथा नगर के स्वच्छता चैंपियन कमलेश परिहार, प्रतीक सोनी, दिविक कावड़िया, अमित द्विवेदी, पुलिस एसआई श्री संतोष गुप्ता, आदि को पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेघनगर में सफाई अपनाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न | New India Times

सफाई अपनाओ अभियान के कार्यक्रम में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, उपयंत्री सुरेश गणावा, एस,आई, रावत, सफाई दरोगा माधव सिंह, महेश शांतिलाल, आदी नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.