मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मरणोपरांत नेत्र दान सबसे महान दान होता है, कोई नेत्रहीन आपके नेत्रों से संसार को देख सकता है। रोटरी क्लब सचिव जयप्रकाश लखोटिया ने बताया सिंधिबस्ती निवासी 32 वर्षीय जय लालवानी के आकस्मिक निधन पर उनके पिता अमरलाल लालवानी ने रोटरी आई कलेक्शन सेंटर को बेटे के नेत्र (कॉर्निया) दान किए। कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. प्रीति स्वप्निल पाटिल द्वारा क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी, सदस्य अमर पोहानी की मोजूदगी में कॉर्निया निकाला गया, बोरले हॉस्पिटल में संचालित रोटरी आई कलेक्शन सेंटर में डॉ सुबोध बोरले के मार्गदर्शन में उक्त कॉर्निया को चिकित्सक विधि से संग्रहित कर इंदौर स्थित एमके इंटर नेशनल आई बैंक को भेजा जाएगा, जहां संपूर्ण जांच के बाद किसी नेत्र हीन को नेत्र प्रत्यारोपण किया जाएगा।

