मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बजट वर्ष 2024 से देश के युवाओं को काफी उम्मीदें थी, परंतु सरकार का बजट उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। प्रथमदृष्टिय यह बजट देखकर लगता है कि यह बजट नायडू-नीतीश डिपेंडेंट एलाइंस (NDA) बजट है जो कि गठबंधन के दलों को खुश रखने के लिए है। इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को काफी उम्मीद थी। क्योंकि सत्ताधारी दल को मध्यप्रदेश की सभी 29 सीट पिछले चुनाव में प्राप्त हुई थी, इसके बाद प्रदेश की जनता को यह उम्मीद थी कि मध्य प्रदेश को भी स्पेशल पैकेज दिया जाएगा, परंतु फिर एक बार मध्य प्रदेश की जनता के साथ छल हुआ है और सरकार ने सिर्फ अपने प्रमुख घटक दलों को खुश रखने के लिए स्पेशल पैकेज अन्य संपन्न राज्यों को आवंटित किया है।
निखिल खंडेलवाल
प्रवक्ता, ज़िला कांग्रेस, बुरहानपुर

