देवरी नगर व आसपास में बढ़ती जा रही हैं चोरी की वारदातें, सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में है नाकाम | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर व आसपास में बढ़ती जा रही हैं चोरी की वारदातें, सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में है नाकाम | New India Times

देवरी नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से चोर सक्रिय हैं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि में एक कार चुरा कर ले गए, वहीं दूसरी यू एस बी चुराने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं ले जा पाए, कार चोरी के मामले में तीतर पानी टोल प्लाजा से वीडियो फुटेज सामने आए हैं।

लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है, हो रही चोरियों में पुलिस अब तक चोर को नहीं पकड़ सकी जबकि कई मामलों में पुलिस के हाथ चोरों के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध होने के बावजूद भी पुलिस ने अब तक चोरों का सुराग नहीं लग पा रही है। ताज़ा मामला रात्रि गीतांजलि कॉलोनी का है जहां पर घर के सामने खड़ी एक अल्टो कार अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। रात्रि में कॉलोनी में रहने वाले बृजभान यादव की यू एस बी चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। जिसपर देवरी पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली, लेकिन कार की तलाश के लिए पुलिस ने अब तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। जिस व्यक्ति की कार चोरी हुई है, वह अपनी कार की तलाश में स्वयं जुटा हुआ है और चोरों की जानकारी जुटा रहा है।

कार मलिक आशीष दुबे ने बताया कि रात दस बजे उसने अपनी अल्टो कार क्रमांक एम पी 15ए 5727 जो दो माह पहले चंचल सिंह मनहुआ मंगलगिरी सागर के नाम से रजिस्टर्ड है ।खरीदी थी जो रात में घर के सामने रखी थी और सुबह आठ बजे उठ कर देखा तो कार नही थी, जिसे आसपास तलास किया लेकिन नही मिली जिसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने 15 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रयास नहीं किया है।

कार के मालिक आशीष दुबे ने बताया कि तीतरपानी टोल प्लाजा से वीडियो एवं फुटेज प्राप्त किया है जिसमें रात्रि करीब 2:34 मिनिट पर चोर अल्टो कार लेकर तीतरपानी टोल प्लाजा से निकले हैं कार में फास्ट टैग न होने के कारण चोरों ने नगद राशि से टोल टैक्स चुकाया और कार लेकर रफू चक्कर हो गए इसके बाद जबलपुर तरफ जाने वाले रास्ते पर टोल प्लाजा से चोर कार लेकर नहीं निकले इस तरह जिस व्यक्ति की कार चोरी हुई है वही अपनी कार की तलाश में जुटा हुआ है लेकिन पुलिस ने अब तक किसी तरह के कोई प्रयास नहीं किए हैं,और थाना प्रभारी कहते है कि कार मालिक फुटेज देंगे तो देखते हैं। ऐसे ही पहले चोरी के कई मामलों में बाइक चोरी एवं बस स्टैंड पर धर्मेंद्र साहू के मोबाइल शाॅप से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी करते समय के सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद भी पुलिस ने अब तक एक भी चोर को नहीं पकड़ा है। इस तरह से नगर और क्षेत्र में हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस मामले में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने पर चोरों का पता लगाया जाएगा: संधीर चौधरी थाना प्रभारी देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.