त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा के देवरी नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मुख्य नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर अध्ययन करने जाती हैं जिस स्कूल का मुख्य रास्ता मेन रोड से लेकर स्कूल तक का पूरा कीचड़ ग्रस्त होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं व छात्राएं रोजाना गिरकर चोटिल हो रही हैं लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में चुप्पी साध कर बैठा हुआ है। वहीं छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कई बार बोला की कीचड बाली रास्ते की समस्या का हल करें मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। वहीं पूरा रास्ता कीचड ग्रस्त बना हुआ है जिसका मुख्य कारण बताया जा रहा है की सीएम राइज स्कूल बिल्डिंग निर्माण में ठेकेदार के बड़े-बड़े वाहनों के आवागमन से पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील होकर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है मगर ठेकेदार द्वारा उस रास्ते को सुधार करने के लिए मुरम डस्ट तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं प्राचार्य से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मैंने एसडीएम महोदय को अवगत कराया था जिसमें एसडीएम महोदय ने ठेकेदार को रास्ते पर डस्ट एवं मुरम डलवाने के निर्देश दिए थे मगर आज दिनांक कोई निराकारण नहीं किया गया। वही स्कूल की छात्राएं रास्ते पर निकलने में अत्यधिक परेशान का सामना कर रही हैं और देवरी प्रशासन किसी बड़ी घटना होने के इंतजार में चुप्पी साध कर मौन बैठा हुआ है।

