एक आदिवासी युवक को गिरफ्तारी के खिलाफ लामबंद हुआ आदिवासी समाज, 10 घंटे तक किया दमुआ थाने का घेराव, युवक को की छोड़ने की मांग | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एक आदिवासी युवक को गिरफ्तारी के खिलाफ लामबंद हुआ आदिवासी समाज, 10 घंटे तक किया दमुआ थाने का घेराव, युवक को की छोड़ने की मांग | New India Times

दमुआ थाना में एक आदिवासी युवक की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी समाज के लोगों ने दमुआ थाना का 3 घंटे से अवैध गिरफ्तारी क़रार देते हुए छोड़ने की माग की है। कल दमुआ थाना अंतर्गत बनने वाले संगम बांध 2 के अधिकारियों के सर्वे में बाधा डालने पर पुलिस द्वारा एक आदिवासी युवक धनपाल धुर्वे को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था, जिसके विरोध में दमुआ थाने में आदिवासी समाज द्वारा विरोध जताते हुए 10 घण्टे  गिरते पानी में थाना का घेराव कर युवक को छोड़ने की मांग की जा रही थी।

पुलिस प्रशासन ने लाइन आर्डर बनाए रखने के लिए जिले भर के थानों की पुलिस एवं डीएसपी राजेश बंजारा ने मोर्चा संभाला वहीं प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त कलेक्टर के.सी. बोपचे  एसडीएम पुष्पेन्द्र निगम, नायब तहसीलदार राजीव नेमा उपस्थित रहे। अंततः रात 10 बजे के बाद तक धरना दे रहे आदिवासी समाज के लोगों का धरना खत्म हुआ, स्थगित हुए धरने में आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार को फिर थाने का घेराव कर धरना देने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.