मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा की आन बान और शान श्री धूनी वाले दादाजी के पर्व गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बुरहानपुर में न्यायिक कर्मचारी, अधिकारीगण, अधिवक्ताओं के सौजन्य से न्यायालय परिसर मोहम्मदपुरा के सामने प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा श्री दादाजी की चित्र पर मल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर प्रसादी वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर एडीजे शर्मा साहब, एडीजे/सचिव तिवारी साहब, सीजेएम जतारिया मेम, डी आर यदु साहब व अन्य सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री युनुस पटेल, व सचिव श्री संतोष देवताले सहित कई अधिवक्तागण न्यायालय के समस्त तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारीगण, आम जनता ने सुबह 10.30 से निरंतर 3.30 बजे तक प्रसादी ग्रहण की।
पर्व के संबंध में बुरहानपुर न्यायालय में पदस्थ वरिष्ठ कर्मचारी श्री प्रदीप संदूके ने बताया कि श्री दादाजी की कृपा से खंडवा की तरह ही बुरहानपुर में इस तरह का एक मात्र आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया गया। प्रसादी वितरण में डिप्टी सीएफसी श्री अर्जहरे, वरिष्ठ कर्मचारी श्री पाराशर,श्री राठौर, श्री मराठे, श्री गढ़वाल, नाजिर श्री शर्मा, श्री सोनी, श्री स्वामी जी, श्री चौधरी,श्री अजय चौहान,श्री दीपक गौहर, राजा, सोनू आदि का विशेष सहयोग रहा।

