नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र की संत परंपरा में श्री विठ्ठल भगवान के मंदिर से पुलकित पंढरपुर का अपना विशेष महत्व है। आषाढ़ी एकादशी के दिन प्रभु की शासकीय पूजा करने का सम्मान पाने के लिए सैकड़ों राजनेता मुख्यमंत्री बनने की रेस में होते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा सपत्नीक शासकीय पूजा अर्चना के ठीक एक दिन पहले सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन ने भगवान विठ्ठल से महाराष्ट्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। प्रदेश भाजपा में देवेंद्र फडणवीस के बाद गिरीश महाजन को देखा जाता है। अगर देवेंद्र फडणवीस का दिल्ली में प्रमोशन होता है तो गिरीश महाजन शासकीय पूजा की फोटो फ्रेम में फिट बैठ सकते हैं। एशिया के सब से अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में सहपरिवार शामिल महाजन ने तत्काल दूसरे दिन पंढरपुर का रुख किया।

ग्राम विकास और पर्यटन विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाजन ने अपने मंत्रालयों के बजट से तीर्थ क्षेत्र विकास के लिए दो हजार करोड़ का फंड ज़ारी किया है। राज्य और केंद्र सरकार मिलाकर ग्राम विकास और पर्यटन की कुल 34 योजनाएं है जिनमे तीर्थ क्षेत्र विकास के लिए कोई स्वायत्त योजना नही है। भाजपा सरकार ने नए सिरे से तीर्थ क्षेत्र विकास योजना का सृजन किया लेकिन बजट बढ़ाने के बजाय बजट को एडजस्ट किया है। इसके कारण गांवों का बुनियादी विकास प्रभावित हो रहा है। सरकार को अपने पोर्ट फोलियो मे अलग से तीर्थ क्षेत्र विकास मंत्रालय की स्थापना कर स्वतंत्र मंत्री पद का निर्माण कर देना चाहिए। वैसे भी हमारे देश में प्राचीन भारतीय इतिहास के संशोधन, अनुसंधान, चिकित्सा के लिए बने सांस्कृतिक मंत्रालय का सैकड़ों करोड़ रुपया धार्मिक स्थलों के विकास और संवर्धन पर हि खर्च किया जाता है।

त्रिविक्रम महाराज मंदिर शेंदूर्णी मे तांता: खानदेश का छाया पंढरपुर से परिचित शेंदूर्नी त्रिविक्रम महाराज मंदिर में एकादशी पर भगवान के दर्शन हेतु हजारों लोगों ने हाजरी लगाई। भाजपा नेता संजय गरुड़ उनकी पत्नी सरोजनी गरुड़, पुत्र शिवराज और पुत्रवधु के हाथों भगवान की विधिवत पूजा की गई। ज्ञात हो कि शेंदूर्णी के भगवान त्रिविक्रम मंदिर को सरकार की ओर से ब श्रेणी में शामिल किया गया है।

