संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना/अमानगंज (मप्र), NIT:

आषाण माह में किसी धार्मिक स्थान पर भंडारा, कक्कड भर्ता बनाने का रिवाज सदियों से बुंदेलखण्ड में प्रचलित है। लोग परिवार सहित किसी मनोरम, रमणीक स्थान पर जाकर पिकनिक स्वरुप अपने हांथों से भोजन बनाकर खाते हैं, साथ ही अपने निकट संबंधियों, मित्रों आदि के साथ ऐसे कार्यक्रमों से सौहार्द की भावना बलवित होती है। ऐसा ही कार्यक्रम नगर अमानगंज के मिढासन नदी किनारे स्थित बहुत ही रमणीक स्थान बडे हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थानीय हनुमान टोली द्वारा रखा गया।

जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन, पत्रकार साथी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जहाँ सभी ने बड़े ही प्रेम भाव से भोजन प्रसादी, भर्ता वाटी मनोरंजन के साथ बनाई व बडे ही प्रेम भाव पूर्वक साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया। उपरांत उपस्थित जनों द्वारा मंदिर प्रांगण में फलदार व छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया व उसकी रक्षा, सुरक्षा का संकल्प लिया।

