रटौल नगर में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था ने किया वृक्षारोपण | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

रटौल नगर में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था ने किया वृक्षारोपण | New India Times

जनपद बागपत के रटौल नगर में पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली संस्था तंवर स्वच्छ पर्यावरण ने रटौल नगर में स्थित श्मशान घाट में पौधारोपण किया। तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष चौधरी विनोद तंवर  ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था ने वन महोत्सव 2024 के उपलक्ष्य में हजारों पौधों का रोपण किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। वन महोत्सव 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण के क्षेत्र में पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। समारोह में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष चौधरी विनोद तंवर को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी द्वारा संस्था के अध्यक्ष विनोद तंवर का जन्मदिन मनाया गया और आम की दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवरपाल गुर्जर, समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी, रॉकी शर्मा, प्रभात स्वामी, रामनिवास भाटी, बलराज भाटी, देवेन्द्र मास्टर, राम निवास सैनी, मार्फत राव, विपुल जैन, अंकित कुमार राजपूत, सागर तंवर सहित आसपास के क्षेत्र से आये अनेकों पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.